फतेहपुर, जुलाई 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। हसवा ब्लॉक के बेलाई गांव में जलजीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी से खेत सींचे जा रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक मिनट 30 सेकेंड का यह वीडियो एक ग्रामीण ने बनाया है। इसमें ग्रामीण बोल रहा है कि मोटर खराब बताकर पानी न दे पाने का ग्रुप में खेद जता रहे हैं, जबकि टंकी से खुलेआम खेत सींचे जा रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो को संज्ञान ले एक्सईएन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं。 यह भी पढ़ें- Fatehpur News: पानी की टंकी बनी कमाई का जरिया, सींचे जा रहे खेतवीडियो में क्या दिखाया गया है अचिंतपुर ग्राम सभा के बेलाई गांव के इस वीडियो में पानी की टंकी परिसर में कीचड़ और अव्यवस्था फैली नजर आ रही है।...