फतेहपुर, अगस्त 21 -- Fatehpur News: बिंदकी। स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के दौर में अब ग्रामीण भी मोबाइल फोन का कैमरा हाथों में... विकास की हकीकत कैद कर.... सोशल मीडिया में उजागर कर रहे है। दलदल मार्ग, कीचड़ और गंदगी से बीमारियों के भय ने ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट चुका है। एक युवती ने गांव की बदहाली का एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। गांव की हालत पर रहम खाओ, हमारे गांव का भी विकास कराओ जैसे कमेंट सीधा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर सवाल खड़ा कर रहा है। हालांकि आपका अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अमौली ब्लॉक के रूरा गांव की युवती प्रमिला ने सोशल मीडिया में गांव के प्रमुख मार्गो के तीन वीडियो वायरल किया। जिसमें साफ दिख रहा है कि मार्ग में जलभराव, कीचड़ और दलदल से ग्रामीण परेशान हो उठा हैं। बच्चों के लिए स्कूल जाने स...