Fatehpur News: वायरल वीडियो : कीचड़ में पांव, हाथ में मोबाइल.. बच्चे ने 'दफन' किए विकास के दावे
फतेहपुर, अगस्त 13 -- Fatehpur News: बिंदकी। जहानाबाद क्षेत्र की करनपुर ग्राम पंचायत का कपरिया ऊसर गांव इन दिनों विकास के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। वर्षों से पक्की सड़क की राह तक रहे ग्रामीणों का सब्र जब टूटा तो गांव का ही एक 10 वर्षीय मासूम हाथ में मोबाइल कैमरा लेकर कीचड़ से पटे रास्ते पर उतर आया। पैर कीचड़ में धंसे थे, लेकिन हाथों में थमे मोबाइल ने अफसरों की अनदेखी को बेनकाब कर दिया। बच्चे द्वारा बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अमले की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जहानाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत करनपुर के कपरिया ऊसर गांव की सड़क वर्षों से कच्ची पड़ी है। बारिश का मौसम होने के कारण कच्चा मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.