फतेहपुर, सितम्बर 23 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। जिले में बदलते मौसम के मिजाज ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। वायरल फीवर के साथ-साथ डेंगू और मलेरिया ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिसके चलते गांवों में घर-घर मरीज पड़े है। जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें हैं। वहीं विभागीय आंकड़ों में खेल हो रहा है, जिला मलेरिया अधिकारी का दावा है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है जिससे मलेरिया पहले से अधिक घातक साबित हो रहा है। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों पर नियंत्रण के पर्याप्त उपाय नहीं किए जा रहे हैं। जिसके कारण सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण और प्रभावित क्षेत्रों में लगा...