Fatehpur News: वकीलों ने की एसडीएम न्यायिक के तबादले की मांग
फतेहपुर, अक्टूबर 16 -- Fatehpur News: खागा। तहसील में वकीलों और एसडीएम न्यायिक के बीच उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसडीएम न्यायालय के अनिश्चितकालीन बहिष्कार के बाद अब वकीलों ने आंदोलन को और तेज कर दिया है। शुक्रवार को मॉडल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर एसडीएम न्यायिक के तत्काल स्थानांतरण की मांग उठाई है। बीते 13 अक्टूबर को मॉडल बार संघ की आपात बैठक में सर्वसम्मति से एसडीएम न्यायिक की कार्यप्रणाली के विरोध में उनके न्यायालय का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया था। वकीलों का आरोप है कि मनमाने तरीके से काम हो रहा है। गुरुवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स के औचक निरीक्षण के दौरान वकीलों ने लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि इसके बाद एक अधिवक्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.