फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: खागा, संवाददाता तहसील परिसर में शुक्रवार को उस वक्त भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायिक संजय कुमार की कार्यशैली के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों ने तहसील परिसर में मुर्दाबाद के नारे लगाए और न्यायिक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार व तीखी नाराजगी जताई।

अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम न्यायिक की कार्यशैली पूरी तरह से संतोषजनक नहीं है, जिससे वकीलों और वादकारियों में भारी रोष व्याप्त है। वकीलों का आरोप है कि एक मुकदमे के दौरान एक पक्ष के अधिवक्ता की गैर मौजूदगी में ही आदेश की तिथि नियत कर दी गई।

शिकायत और हटाने की मांग हालांकि सूत्रों का कहना है कि एसडीएम न्यायिक की कार्यप्रणाली को लेकर वकीलों के बीच पिछले काफी समय से असंतो...