फतेहपुर, सितम्बर 23 -- Fatehpur News: जाफरगंज। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खांडे देवर गांव निवासी देवनारायण का पुत्र हिमांशु, पड़ोसी छेदा का पुत्र राहुल और एक अन्य युवक बाइक से बारा जा रहे थे। जैसे ही वह मऊदेव-बारा मार्ग पर किशोरी बाबा के पास पहुंचे थे तभी गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे लोडर से बाइक की टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अमौली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। जिसमें हिमांशु की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...