फतेहपुर, अगस्त 22 -- Fatehpur News: फतेहपुर,संवाददाता। माह के चौथे शनिवार के मौके पर जिले के थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। गाजीपुर थाने में डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पहुंचकर जनसमस्याओं की सुनवाई की। हालांकि लेखपालों की हड़ताल के चलते इस बार कई थानों में फरियादियों की संख्या न के बराबर रही।पूरे जिले में समाधान दिवस में कुल 54 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 42 मामले राजस्व विभाग और 12 मामले पुलिस से संबंधित रहे। राजस्व टीम ने चार और पुलिस विभाग ने दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: समाधान दिवस में नहीं पहुंचे लेखपाल, लौटे फरियादी शेष शिकायतों के निस्ता...