फतेहपुर, सितम्बर 11 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सदर कोतवाली में तैनात एसएसआई सत्यदेव गौतम को एसपी ने शुक्रवार को लाइन हाजिर कर दिया। बीते दिन से सदर कोतवाल हेमंत मिश्रा अवकाश में थे। सत्यदेव गौतम कार्यवाहक कोतवाल थे। बताया जा रहा है कि लगातार कई घटनाएं शहर में हुईं। जिसमें सत्यदेव गौतम ने उच्चाधिकारियों को समय से सूचनाएं नहीं दी। चाहे सदाशिव पैलेस में विवाद का मामला हो या फिर आबूनगर चौकी और वर्मा तिराहे के पास हुई मारपीट। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...