फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स के तेवर तल्ख नजर आए। उन्होंने काम में लापरवाही पाए जाने पर वक्फ विकास निगम के जेई व अधिशाषी अभियंता जल निगम का वेतन रोकने के दिए निर्देश।कलेक्ट्रेट के सभागार में योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जो आवेदन आते हैं उनका माह के अंत में निस्तारण हर दशा में करा लिया जाए, जिससे पात्रों को समय पर लाभ मिल सके। जिन विभागों की फीडिंग गलत है वह सही डाटा की फीडिंग कराएं। उन्होंने बी, सी एवं डी रैकिंग वाले विभागों को कार्ययोजना बनाकर रैंकिंग में सुधार करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही फैमिली आईडी बनवाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन सदभाव मंडप का निर्माण वक्फ विकास बोर्ड निगम द्वारा कराने के दौरान थर्ड पार्टी द्वार...