फतेहपुर, जुलाई 21 -- Fatehpur News: खागा, संवाददाता नगर में किशुनपुर रोड स्थित लाइफ केयर अस्पताल में बीते दिनों इलाज के दौरान बरती गई लापरवाही के चलते मरीज की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर मंगलवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मानक विहीन पाए गए इस अस्पताल को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके के झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिक संचालकों में अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: अवैध अस्पताल में नवजात की मौत, हास्पिटल सीलमृतक की पत्नी का आरोप बल्दी का पुरवा निवासी सरोज देवी ने अपने बीमार पति अमर सिंह को बीती 5 जुलाई को लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला का आरोप है कि अस्पताल में पति को खून चढ़ाया गया। जिसके तुरंत बाद उन्हें घबराहट और उलझन होने लगी। हालत बिगड़ने पर अस्पताल संचाल...