फतेहपुर, सितम्बर 1 -- Fatehpur News: फतेहपुर। लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकानों के गिरने, फसलों के डूब जाने की दिक्कत तो है ही अब बीमारियों ने भी लोगों को घेरना शुरु कर दिया है। अधिक बारिश से तालाबों का पानी उफनाकर घरों में घुस रहा है। नालियां चोक हो गई हैं। गांवों के गलियारों में बारिश का पानी का जमा है। गंदगी और जलभराव के चलते बीते एक हफ्ते से मच्छरों अनगिनत गुना रफ्तार से बढ़ रहे हैं। जिसके चलते मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मौसम की मार से घर-घर से वायरल बुखार के मरीज होने से अस्पतालों की ओपीडी फुल हो गई है। कुछ दिन बारिश नहीं थमी तो बीमारियों से हालत बेकाबू होना तय है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नालियों की सफाई और जलभराव की समस्या कई जगह बनी हुई है। खाली प्लॉट, निर्माणाधीन मकानों, नालियों और घरों के आसपास जमा पानी म...