Fatehpur News: लगते ही धड़ाम हुआ ट्रांसफार्मर, परेशान हुए उपभोक्ता
फतेहपुर, जुलाई 12 -- Fatehpur News: हथगाम। आठ जुलाई को नगर के वार्ड नंबर छह स्थित बाजार मोड़ पर रखे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को किसी प्रकार 52 घंटे बाद बदला जा सका। लेकिन अधिक लोड पड़ने के कारण यह महज आधे घंटे में ही फिर से खराब हो गया। जिस पर विभागीय कर्मियों ने इसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई, लेकिन एक बार फिर से यह जल गया जिससे लोगो को समस्याएं उठानी पड़ी। बाजार मोड़ पर रखे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से वार्ड नंबर छह व 13 के उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जाती है। जिसके जलने के बाद इसे 52 घंटे बाद 10 जुलाई को बदला जा सका था। लेकिन करीब चार घंटे इसे चार्ज करने के बाद जैसे ही आपूर्ति बहाल कराई गई वैसे ही महज आधे घंटे यह फिर से खराब हो गया। जिससे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शुरू करवाकर आपूर्ति को बहाल तो करा दिया लेकिन अत्यधिक लोड पड़ने के कारण यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.