फतेहपुर, अगस्त 9 -- Fatehpur News: फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक रविवार को शादीपुर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी की अध्यक्षता में तय किया गया कि तीन सितंबर को लखनऊ में होने वाले व्यापारी कुंभ में जिले से कम से कम 100 व्यापारियों की सहभागिता कराई जाएगी। जिला प्रभारी संजय गुप्ता और संरक्षक विनोद गुप्ता ने कहाकि व्यापारियों को 20 छोटी चार पहिया वाहनों से लखनऊ ले जाने की तैयारी है। जिलाध्यक्ष ने बैठक में कहा कि जल्द ही जिले की तीनों तहसीलों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित कर अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा और उन्हें लखनऊ सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया ने व्यापारियों से समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा कार्यालय में होने वाली जनस...