फतेहपुर, सितम्बर 9 -- Fatehpur News: फतेहपुर। रेलवे व नगर पालिका के बीच जलनिकासी को लेकर चल रही रार दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जलनिकासी के लिए बनवाई जाने वाली नालियों को रेलवे द्वारा बंद करवाए जाने के बाद हो रहे जलभराव से श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं लोगों के घरों के मुहाने पर जलभराव से लोगो में रोष बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते एक प्रतिनिधि मंडल ने ईओ से मुलाकात कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। करोड़ों खपे फिर भी प्रभावित है जलनिकासी

रेलवे द्वारा नार्थ कालोनी में होने वाले जलभराव रेलवे द्वारा नार्थ कालोनी में होने वाले जलभराव से कर्मियों को निजात दिलाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। इसके बावजूद जलनिकासी की व्यवस्था को सुद्रढ़ नहीं किया जा सका, नतीजतन बीते दिनों होने वाली बारिश के दौरान जलनिकासी प...