Fatehpur News: रेडियो की आवाज पर दादा की हत्या में दो सगे भाइयों को उम्रकैद
फतेहपुर, अक्टूबर 16 -- Fatehpur News: फतेहपुर। रेडियो की तेज आवाज के विरोध में दादा (बड़े पापा) की ईंट से कूंचकर हत्या करने वाले सगे भाइयों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। करीब दस साल पुराने इस मामले में शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (कोर्ट नंबर-दो) की न्यायाधीश पूजा विश्वकर्मा ने दोनों दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर उन्हें तीन माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। शासकीय अधिवक्ता प्रमिल श्रीवास्तव ने बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव निवासी 70 वर्षीय रामसजीवन की 20 मई 2016 की देर रात हत्या कर दी गई थी। वह अपने दरवाजे पर चारपाई पर लेटकर तेज आवाज में रेडियो सुन रहे थे। उनकी पत्नी शांति और बहू रिंकी सिंह बरामदे में सो रही थीं। तभी रामसजीवन के सगे भतीजे बलराम सिंह उर्फ चट्टू सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.