फतेहपुर, अक्टूबर 3 -- Fatehpur News: औंग, संवाददाता। बाढ़ प्रभावित अभयपुर व बिंदकी फारम में राहत किट चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। स्थानीय लेखपाल पर लगे आरोप के बाद नायब तहसीलदार ने मौके पर जांच की। सीसी कैमरा में लेखपाल द्वारा निजी वाहन में किट रखवाते हुए दिखने पर ग्राम प्रधान को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।वहीं लेखपाल ने विधायक के निर्देश पर उनके खास व्यक्तियों को किट वितरित करने की बात कहीं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से इसका पानी खतरे के निशान से करीब 14 सेंमी ऊपर की ओर बह रहा है। नतीजतन तीन मार्गों पर करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया है। इसके बावजूद इन मार्गों पर प्रशासन की नावों का संचालन न होने के चलते ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। मामले की जांच के लिए नायब तहसीलदार अमरेश सिंह क...