फतेहपुर, नवम्बर 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के हबीबपुर जेल रोड निवासी एक महिला ने अपने किशोर बेटे के साथ मारपीट और कट्टा लगाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सरिता मिश्रा पत्नी विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि संदीप पटेल, आयुष कुमार पटेल, पुष्पेंद्र ठाकुर समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पांच नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे उनका 14 वर्षीय बेटा अविरल मिश्रा आटा लेने चक्की जा रहा था। तभी रास्ते में आरोपितों ने उसे रोक लिया और चप्पलों से पीटा। इसके बाद जबरन पीछे ले जाकर सीने पर कट्टा लगा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...