Fatehpur News: रास्ते में बाइक सवार दंपति पर फायरिंग
फतेहपुर, अगस्त 14 -- Fatehpur News: गाजीपुर। थाना क्षेत्र के सेवरामऊ निवासी पारुल देवी ने बताया कि 13 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे वह अपने पति मनेंद्र मिश्रा के साथ बाइक से सुकेती से गांव लौट रही थी। गांव के किनारे पहुंचने पर संगम दुबे निवासी सेवरामऊ, विमल तिवारी निवासी खेसहन और बीरु द्विवेदी निवासी सेवरामऊ ने उन्हें देखते ही उनकी ओर फायर कर दिया। दंपती ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और घर पहुंचे। थाना प्रभारी विनोद पटेल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ग्रामीण को दबंगों ने बीच सड़क पीटा, हवाई फायरिंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.