फतेहपुर, सितम्बर 7 -- Fatehpur News: चौडगरा। थाना औंग क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के किनारे स्थित एक बाग में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नीलू सिंह कछवाह पुत्र गणपत सिंह कछवाह निवासी रामपुर के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब छह बजे कुछ लोग रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- रामपुर में पेड़ से लटका मिला युवक वका शव थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच करते हुए शव की शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव को क पोस्टमार्टम के लिए फतेहपुर मॉर्च्युरी भेज दि...