फतेहपुर, जुलाई 8 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता टीम। प्रभावशाली और रसूकदारों के उंगली पर नाच रहे को-आपरेटिव के सिस्टम से आम किसान परेशान है। सहकारी समितियों की ई- पाश मशीनें रात के अंधेरे में प्रभावशाली के घरों में घूमती है। अंगूठा लगते ही रात में इनकी खाद घरों में पहुंच रहीं है लेकिन दो बोरी खाद के लिए किसान के लाइन में खड़े होते ही खाद खत्म हो जा रही है। संघ और समितियों से जुड़े लोग व्यवस्था का अनुचित लाभ उठा कर किसानों का हक मार रहे हैं। किसान खाद के लिए समिति से खुली दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं। कबरा सहकारी समिति कबरा में खाद वितरण में बड़ा घोटाला सामने आया है। क्षेत्रीय किसानों ने समिति सचिव पर रसूखदारों और बिचौलियों से मिलीभगत कर कालाबाजारी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान ईश्वर चन्द्र घरवासीपुर, चन्द्रभान मटिया फतेहपुर, भग...