Fatehpur News: राज्यमंत्री ने शिक्षक आनंद को किया सम्मानित
फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- Fatehpur News: खागा, संवाददाता। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाने वाले आदर्श शिक्षक आनंद कुमार मिश्र को नगर स्थित निरीक्षण भवन में आयोजित समारोह में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने ऐरायां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर में सेवारत श्री मिश्र के शैक्षिक नवाचारों, लेखन और समाजसेवा में योगदान की सराहना की।राज्यमंत्री ने कहा कि आनंद कुमार मिश्र ने नवाचारी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके प्रयास सराहनीय हैं। शिक्षक के साथ लेखक, विचारक और समाजसेवी के रूप में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त कर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.