Fatehpur News: राजस्व की अदालतों में भ्रष्टाचार पर बिफरे वकील
फतेहपुर, जुलाई 30 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। राजस्व अदालतों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ गुरुवार को अधिवक्ताओं ने दीवानी हाल में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। आरोप लगाया कि राजस्व की अदालतों में बिना पैसे फाइलों पर सुनवाई नहीं होती है। हर तरह के वाद का रेट फिक्स है, ऐसे में वादकारियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। मामले को लेकर अधिवक्ता डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मामले से अवगत कराएंगे, कोई कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।अधिवक्ता रवीन्द्र सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वकीलों ने कहा कि राजस्व अदालतों में भ्रष्टाचार की जड़े इतनी गहरें हैं कि बिना पैसा दिए काम नहीं होता है। दाखिल खारिज, वरासत, अमल दरामद, समेत सभी कामों के लिए रेट फिक्स है। जिसका गरीब किसान उगाही का शिकार हो रहे हैं, पैसा नहीं मिलने पर अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.