फतेहपुर, अगस्त 20 -- Fatehpur News: फतेहपुर। रक्षाबंधन पर्व से पहले सड़क हादसे ने एक बहन से उसका भाई छीन लिया। हादसे की खबर से बहन रो रोकर बेहाल है। युवक बहन से ही मिलकर उसकी ससुराल से वापस लौट रहा था। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर लोधीगंज के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। वहीं हादसे में उसके साथ बाइक में मौजूद रहा चचेरा भाई भी गंभीर घायल है। जिसे कानपुर हैलेट के लिये रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव निवासी रामचंद्र उर्फ बिहारी का 35 वर्षीय पुत्र शैलेश अपने चचेरे भाई 25 वर्षीय सोम पुत्र रमेश के साथ बुधवार को बाइक से अपनी बहन संगीता की ससुराल मोहम्मदपुर कला गया था। देर शाम दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। उस दौरान बीच रास्ते तेज बारिश होने लगी थी। ...