फतेहपुर, अगस्त 11 -- Fatehpur News: खागा। तहसील परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में मंगलवार को एंटी करप्शन प्रयागराज की 13 सदस्यीय टीम ने एक बाबू को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर और रजिस्ट्री कार्यालय में हड़कंप मच गया। आरोपी बाबू के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एंटी करप्शन टीम के मुताबिक, संग्रामपुर सानी निवासी भीम सिंह पुत्र स्व. बैजनाथ सिंह ने 17 जून को एक बैनामा कराया था। आरोप है कि उप निबंधक कार्यालय के कनिष्ठ सहायक राहुल कुमार बौद्ध ने उस बैनामे में झूठे तथ्य दिखाकर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इसी मुकदमे और कार्रवाई से बचाने के एवज में आरोपी बाबू द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित भीम सिंह ने आठ अगस्त को भ्र...