Fatehpur News: रखवाली करने गया किसान खेत में मृत मिला
फतेहपुर, जुलाई 22 -- Fatehpur News: थरियांव। थाना क्षेत्र के करनपुर मजरे रामपुर थरियांव निवासी किसान का शव बुधवार सुबह खेतों में पड़ा मिला। खेतों की ओर गए गांव के किसानों ने शव पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। 60 वर्षीय राम शंकर मंगलवार रात करीब आठ बजे घर से खाना खाकर खेतों की रखवाली करने के लिए गए थे। बुधवार सुबह खेतों की तरफ घूमने गए ग्रामीणों ने राम शंकर का शव खेतों पर पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौत की खबर से पत्नी राजकुमारी बेटा रामबाबू, श्याम बाबू, बेटी फूल दुलारी, शिव दुलारी, सुनीता, निर्मला, रचना का रो-रो कर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.