फतेहपुर, अक्टूबर 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। एक नवंबर से धान खरीद की तैयारियां अंतिम चरण में है। उपज बिक्री के लिए किसान मैनुवल और फार्मर रजिस्ट्री दोनों से पंजीकरण करा सकेंगे। फार्मक रजिस्ट्री में दर्ज रकबा के आधार पर ही धान खरीद होगी। यदि फार्मर रजिस्ट्री में रकबा छूट गया है, तो किसान उसे दुरुस्त कराने के बाद भी रजिस्ट्रेशन कराएं, क्योंकि फार्मर रजिस्ट्री से एक बार पंजीकरण होने के बाद सुधार की संभव नहीं होगा। फिलहाल धान खरीद के लिए अधिकृत चार एजेंसियों के 64 केन्द्रों में खरीद की तैयारी है। खाद्य विभाग, एफसीआई, पीसीएफ और पीसीयू एजेंसियों के केन्द्र एक नवंबर से संचालित होगी। धान की आवक देखते हुए क्रय केन्द्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी किए जाने की संभावना है। गत वर्ष 85 खरीद केन्द्रों के जरिए खरीद की गई थी। यह भी पढ़ें- Bhadon...