Fatehpur News: रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहे मुस्लिम बाहुल्य इलाके
फतेहपुर, अगस्त 25 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। दोआबा के मुस्लिम बाहुल्य इलाके ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश की खुशी में हर घर पर हरा झंडा लहराने के साथ ही जश्न मनाया जा रहा है। वहीं अकीदतमंदों में आमद-ए-रसूल की खुशी दिखाई दे रही है। जहानाबाद के शहर काजी मौलाना मोहम्मद शफी खां ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12 रबी उल अव्वल को अल्लाह के अन्तिम दूत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया जाता है। जिसको लेकर 11 रबी उल अव्वल की शाम से ही अपने अपने घरों सहित मस्जिदों, मजारों, दरगाहों को रंग बिरंगी झालरों से सजाकर मोहम्मद साहब के जन्मदिन का जश्न मनाया जाता हैं। उनका जन्म 570 ई. में सऊदी अरब के मक्का शहर में हुआ था अल्प आयु में ही मां का देहांत हो जाने के बाद उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.