Fatehpur News: योग कर रही कस्तूरबा की नौ छात्राओं को बंदरों ने किया जख्मी
फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: शाह, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शाह (बहुआ) में शनिवार मैदान में योगा कर रही छात्राओं पर बंदरों ने हमला बोल दिया। बंदरों ने चार छात्राओं को काट और पांच को नोंच खरोंच कर जख्मी कर दिया। घायल छात्राओं को पीएचसी बहुआ में वैक्सीनेशन कराया गया। प्रधानाध्यापिका ने बंदरों से निजात दिलाए जाने की मांग की है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भावना गुप्ता ने बताया कि शनिवार को छात्राएं मैदान में प्रार्थना के बाद योगा कर रही थी, तभी बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। छात्रा दीपांशी, सृष्टि, प्रीति और चांदनी बंदर के काटने से घायल हो गई। जबकि खुशबू, रिया, शाहिस्ता, शिवानी और रोशनी बंदरों द्वारा नाखून से खरोंच कर जख्मी कर दिया। बताया कि सभी छात्राओं को पीएचसी बहुआ में टीकाकरण कराया गया है। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.