फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची और आपत्ति Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित केन्द्रों की सूची सोमवार की रात जारी कर दिया। हालांकि परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी किया था। पांच फरवरी से होने वाली परीक्षा के लिए जिले में इस बार 105 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। परिषद ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर द्वारा चयनित परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि सूची में विद्यालय, छात्र आवंटन सहित पोर्टल पर उपलब्ध है। बताया कि प्रस्तावित केंद्रों के संबंध में यदि कोई आपत्ति या शिकायत हो तो संस्था, विद्यालय के छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य व प्रबंधक आदि कारण साक्ष्यों के साथ ऑनलाइन प्रत्यावेदन माध्यमिक शिक्षा परिषद के पो...