फतेहपुर, जुलाई 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 28 वर्षीय बहन को प्रेमचंद्र उर्फ सोनू बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि आरोपी का भाई अवनीश और उसकी मां भी घटना में शामिल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: युवती को बहला फुसलाकर ले जाने में रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...