फतेहपुर, नवम्बर 10 -- Fatehpur News: विजयीपुर, संवाददाता। यम द्वितीया पर मंगलवार को किशनपुर स्थित यमुना घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। भाई-बहनों ने यमुना में डुबकी लगाई। स्नान के बाद बहनों ने भाइयों का तिलक कर आरती उतारी और यमराज से उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। किशनपुर यमुना घाट पर स्नान के लिए आसपास के गांवों के अलावा दूरदराज से भी लोग पहुंचे। कोई ट्रैक्टर-ट्राली से तो कोई ई-रिक्शा, ऑटो, बाइक और चार पहिया वाहनों से परिवार के साथ घाट पहुंचा। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते घाट पर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल और गोताखोरों की तैनाती की गई थी। यह भी पढ़ें- भैया दूज पर गोधन कुटाई, तिलक लगाने की है परंपरा धार्मिक मान्यता के अनुसार यमुना और यमराज सूर्यदेव की संतान तथा भाई-बहन हैं। मान्यता है ...