फतेहपुर, अगस्त 22 -- Fatehpur News: विजयीपुर,संवाददाता। यमुना नदी के किशनपुर दादों पुल से कूदने का नाटक कर युवकों ने रील बनाई। रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में एक युवक पुल के नीचे कूदने का नाटक करता दिखाई दे रहा है। युवक को उसके कुछ साथी पकड़ कर ऊपर ला रहे हैं। पहले दावा किया गया कि युवक घर से नाराज होकर आया था और पुल से कूद रहा था जिसे मौजूद लोगों ने बचाया। हालांकि बताया जा रहा है कि सब कुछ स्क्रिप्टेड था। युवकों ने रील बनाने के लिये ऐसा किया था। ग्रामीणों ने बताया कि सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज हासिल करने के चक्कर में युवा अक्सर पुल पर जान जोखिम में डालकर वीडियो बनाने से भी नहीं हिचक रहे हैं। पुल से नदी में गिरने के बाद बचाव बेहद मुश्किल हो सकता...