फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: विजयीपुर। कस्बा स्थित भैरव बाबा मंदिर के पास नाला निर्माण न होने के कारण एक दर्जन घरों के मुख्य मार्ग में जलनिकासी प्रभावित हो रही है। नतीजतर मार्ग पर तालाब का नजारा दिखाई दे रहा है। जिससे ग्रामीण घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं। कस्बे में मार्ग के तालाब में तब्दील हो जाने के कारण घरों का गंदा पानी व बारिश का पानी नाली न होने के कारण निकल नहीं पा रहा है। जिससे मार्ग के तालाब में तब्दील हो जाने के कारण लोगो ने इसकी शिकायत भी की इसके बावजूद राहत नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण पुरुषोत्तम, धरम सिंह, वकील, भैरव, रामसिंह, रामलखन यादव, देवकुमार आदि ने बताया कि मोहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से पूरे रास्ते में करीब 15 दिनों से दो फिट बारिश का पानी भरा हुआ है। जिससे होकर आवागमन को मजबूर होना पड़ रहा ह...