Fatehpur News: मोतियाबिंद के 22 मरीज चिन्हित, चित्रकूट भेजे
फतेहपुर, अगस्त 31 -- Fatehpur News: जाफरगंज। कस्बे में रविवार को श्री बांके बिहारी सेवा समिति के सहयोग से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 200 मरीजों की आंखों की जांच की गई। कैंप प्रभारी डा. मुकेश खरे की टीम ने जांच के दौरान 22 मरीजों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चिन्हित किया। सभी मरीजों को जानकीकुंड नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट भेजा गया। वहीं शिविर में करीब 50 मरीजों को निशुल्क आई ड्राप और चश्मे वितरित किए गए। ओपीडी में मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आंखों की देखभाल और उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई। आपरेशन के लिए चिन्हित मरीजों को अस्पताल की बस से चित्रकूट भेजा गया। बताया गया कि आपरेशन के बाद मरीजों को वापस शिविर स्थल पर पहुंचाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.