Fatehpur News: मॉक पोल में परखी गईं ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली
फतेहपुर, अक्टूबर 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए गुरुवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मॉक पोल की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली परखने के साथ मतदान संबंधी व्यवस्थाओं का परीक्षण भी किया गया। मॉक पोल के दौरान मशीनों की कार्यक्षमता जांची गई। साथ ही मॉक पोल में पड़े मतों का मिलान, परिणाम का परीक्षण, वीवीपैट से पर्ची निकलना और प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक औपचारिकताओं का अनुपालन पूरा किया गया। इसका उद्देश्य मतदान में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के सुचारु संचालन और निर्वाचन संबंधी तैयारियों को परखना रहा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.