फतेहपुर, अक्टूबर 1 -- Fatehpur News: खखरेरू। नगर पंचायत में अश्विन मास के पितृ पक्ष में आयोजित पांच दिवसीय मेले के तीसरे दिन महिलाओं और बच्चों की खासी भीड़ रही। बताते हैं कि परंपरा के अनुसार शुरुआती दो दिन पुरुषों के लिए मेला आयोजित किया जाता है। जबकि तीसरे दिन से मेले के समापन तक महिलाओं और बच्चों की भागीदारी रहती है। जिसके चलते महिलाओं, किशोरियों व बच्चों की खासी भीड़ रही। जहां बच्चों ने झूलों का आनंद लिया वहीं महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। यह भी पढ़ें- Sambhal News: मेले के सामपन से पहले गणेश मेले में उमड़ी भारी भीड़ यह भी पढ़ें- पितृपक्ष : विष्णुचरण पर खीर से बने पिंड चढ़ाकर पितरों के विष्णुलोक की कामना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...