फतेहपुर, अगस्त 26 -- Fatehpur News: मलवां। मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए मजबूर किए जाने का मामला सामने आया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल के दौरान जब मरीजों से बात की गई तो उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल के अंदर से सभी दवाएं देने के बजाय बाहर के मेडिकल स्टोर से महंगी दवाइयां खरीदने का पर्चा थमा दिया। खास बात यह है कि मरीजों ने कुछ चुनिंदा मेडिकल स्टोरों के नाम भी बताए, जिससे अस्पताल की दवा वितरण व्यवस्था और डॉक्टरों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मेडिकल स्टोर के नाम बताए जाने का दावा

मरीजों के आरोप हथगाम निवासी नूर सबा आंख की समस्या को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर को दिखाने के बाद पर्चे पर बाहर से दवा लेने के लिए कहा गया। नूर सबा का ...