फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: मलवां, संवाददाता। मेडिकल कालेज में प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर शनिवार को मेडिकल कालेज में हंगामा किया और हाईवे जाम करने का प्रयास किया गया। मामले की शिकायत के बाद प्राचार्य ने जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हुसेनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव निवासी अमित शुक्ला अपनी पत्नी प्रतीक्षा शुक्ला को प्रसव के लिए शुक्रवार शाम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पति ने बताया कि जिला अस्पताल में जांच के दौरान उन्हें निजी सेंटर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेजा गया। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आने के बाद डाक्टर ने महिला को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे तो वहां डाक्टर ने ...