फतेहपुर, अगस्त 9 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मेडिकल कालेज में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए यूपीआई से भुगतान की व्यवस्था संचालित हो चुकी है। अस्पताल में कई सेवाओं और जांच आदि के शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को भुगतान के लिए नगदी लेकर चलने की परेशानी कम हुई है। मेडिकल कालेज में निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन कर मोबाइल के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। डिजिटल भुगतान की सुविधा विशेष रूप से उन मरीजों और तीमारदारों के लिए उपयोगी साबित हो रही है जिन्हें अस्पताल में अचानक किसी सेवा के लिए शुल्क जमा करना पड़ता है। इससे कैश काउंटर पर नगदी लेकर पहुंचने की निर्भरता भी कम होती है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को डिजिटल भुगतान के विकल्प की जानकारी भी दी जा रही है। यूपीआई के ...