फतेहपुर, जुलाई 17 -- Fatehpur News: मलवां। अल्लीपुर स्थित मेडिकल कालेज में गुरुवार देर शाम एक डाक्टर के कमरे का ताला तोड़ पांच हजार रुपये चोरी हो गए। डाक्टर ने कालेज प्रशासन से मामले की शिकायत की है। मेडिकल कालेज में जेआर हास्टल के कमरा नंबर 301 में डा. मनीष रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह काम से बाहर गए हुए थे। गुरुवार शाम जब वह लौटे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। करीब पांच हजार रुपये कैश रखा हुआ था, वह चोरी हो गया है। सीएमएस से मामले की शिकायत की है। उन्होंने ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं मामले में कालेज के उपप्रचार्य डा. प्रदीप कुमार और सीएमएस डा. सुजीत ने मामला उनके संज्ञान में न होने की बात बताई है। हालांकि उन्होंने जांच की बात भी कही है। मेडिकल कालेज हास्टल में चोरी की खबर से डाक्टर और मेडिकल छात्र परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्त...