Fatehpur News: मेड़ विवाद में दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा दर्ज
फतेहपुर, जुलाई 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव में खेत की मेड़ काटने के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने बताया कि गांव के कमलेश प्रजापति और शिवचन्द्र पटेल के बीच कहासुनी के बाद मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई थी। एसआई जितेंद्र दुबे की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.