Fatehpur News: मेगा शिविर में 15 श्रमिकों को दिए गए आयुष्मान कार्ड
फतेहपुर, सितम्बर 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बाकरगंज स्थित लेबर अड्डे पर श्रमिकों की सुविधाओं के लिए मेगा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाए गए, साथ ही उनके लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। जबकि असंगठित बोर्ड के तहत रजिस्ट्रेशन कराकर उन्हे लाभांवित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि श्रमिक अपनी दिहाड़ी के नुकसान के डर से दफ्तरों के चक्कर नहीं लगा पाते, जिसके चलते यह शिविर लगाया गया है। वहीं सहायक श्रमायुक्त लालाराम ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा करीब 65 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: एक ही छत के नीचे बता रहे योजनाएं सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.