Fatehpur News: मूसलाधार बारिश से शहर में जलभराव, नालियां उफनाईं
फतेहपुर, अगस्त 19 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बुधवार शाम सात बजे के बाद हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के कुछ ही देर बाद नालियां उफनाने लगीं और कई मोहल्लों की सड़कों पर पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तांबेश्वर चौराहा, वर्मा चौराहा, राधानगर, देवीगंज, आबूनगर, हरिहरगंज और पटेलनगर समेत कई इलाकों में बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया। नालियों का गंदा पानी सड़क पर आने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। निचले इलाकों में जलभराव अधिक होने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई। कई जगह दुकानदारों ने बारिश तेज होते ही सामान समेटना शुरू कर दिया।अचानक हुई तेज बारिश से शहर की सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। देर शाम तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.