Fatehpur News: मुर्गी फार्म संचालक की हत्या में सुराग जुटाने में पुलिस
फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- Fatehpur News: असोथर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के सातोपीत गांव के मजरे गड़रियनपुरवा में मुर्गी फार्म संचालक सीताराम पाल की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस टीमें सुराग जुटाने में जुटी है। गांव से हाल फिलहाल में बाहर गए लोगों का ब्योरा पुलिस जुटा रही है। सीडीआर खंगालने के साथ ही पुलिस संदिग्धों से पूछतांछ में जुटी है। पुलिस ने जल्द खुलासा होने का दावा किया है।बता दें कि 11 अक्टूबर की रात खेत में बने नलकूप के पास सो रहे सीताराम की गोली मारकर हत्या की गई थी। उनके शरीर पर नुकीले हथियार से भी कई वार किए गए थे। सनसनीखेज वारदात के बाद एसपी ने खुलासे के लिए चार टीमें गठित की थीं, लेकिन अब तक कातिल पुलिस की पकड़ से दूर है। सीताराम गांव से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत में रहते थे। वहीं उन्होंने मुर्गी पालन भी शुरू कर रखा था। घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.