फतेहपुर, अगस्त 25 -- Fatehpur News: फतेहपुर। ग्राम मुत्तौर के मुख्य मार्ग पर जलभराव, कीचड़ और गंदगी की समस्या से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है। विद्यालय आने-जाने के प्रमुख मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा होने से बच्चों को फिसलने और गिरने का खतरा बना रहता है। कीचड युक्त सड़को से निकलते बच्चो की फोटो वायरल हो रही है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है ग्रामीणों का कहना है कि समस्या केवल मार्ग पर कीचड़ और गंदगी जमा होने तक सीमित नहीं है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद बार-बार जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे मार्ग की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और लोगों को आवागमन में परेशानी का स...