फतेहपुर, अगस्त 6 -- Fatehpur News: अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र में शातिर इतना मनबढ़ हो गए हैं कि उन्हें पुलसिया कार्रवाई का तनिक भी खौफ नहीं है। मुठभेड़ के चौबीस घंटे के अंदर ही चोरों ने थाना क्षेत्र के मदरी गांव में ही बुधवार रात एक घर को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख के सोने चांदी के जेवर पार कर दिये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की और जल्द चोरी के खुलासे का दावा किया है। बता दें कि चांदपुर थाना के मदरी नहर पुलिया के पास मंगलवार देर रात चोरों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। पुलिस की कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। अन्य तीन साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार शाम सभी पांचों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। बुधवार रात चोरों ने पुलिस को चुनौती दे दी। मुठभेड़ स्थल से चंद मीटर ...