Fatehpur News: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की उठाई मांग
फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- Fatehpur News: खागा, संवाददाता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला काउंसिल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर चुनाव व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोर, गद्दी छोड़, के नारे लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने और ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अश्वनी पांडेय को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की भी मांग उठाई। भाकपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कदम उठाए जाने चाहिए। प्रदर्शन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.