Fatehpur News: मिड-डे मील बनने के बाद आया 'रेनी डे' का फरमान
फतेहपुर, अगस्त 6 -- Fatehpur News: फतेहपुर/खागा। गुरुवार की भोर पहर से आसमान से बरस रही राहत और आफत की झड़ी ने जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों का भी इम्तिहान लिया। सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते चारों तरफ जलभराव था, जिसे देख तमाम निजी स्कूलों ने समय रहते ही रेनी डे घोषित कर दिया लेकिन परिषदीय विद्यालयों के मासूम और उनके शिक्षक भीगते-भागते अपने स्कूलों तक पहुंचे। विभाग का रेनी डे अवकाश का आदेश भोजनावकाश के समय पहुंचा। आदेश की टाइमिंग को लेकर तमाम सवाल खड़े किए गए। गुरुवार को अन्य दिनों के मुकाबले स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम थी। जो छात्र और शिक्षक किसी तरह स्कूल पहुंचे थे, उनके कपड़े भीगे हुए थे। किसी तरह जब शिक्षक और बच्चे रोज की तरह पठन पाठन में जुट गए। इसके बाद एमडीएम पकाकर भोजनावकाश में बच्चों को खिलाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.