फतेहपुर, अक्टूबर 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर। दीपावली पर मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। त्योहार के दौरान मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (एफएसओ) और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी (सीएफएसओ) की टीमें लगातार छापेमारी करेंगी। निर्माण इकाइयों के साथ ही हाईवे पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। खासतौर पर कानपुर की ओर से मिठाई, पनीर और मावे की खेप लेकर आने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। रडार पर निर्माण इकाइयां और थोक विक्रेता

निर्माण इकाइयों और थोक विक्रेताओं पर फोकस अभियान के दौरान फुटकर दुकानों के साथ ही मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने और उन्हें बाजार में खपाने वाली निर्माण इकाइयों पर भी विभाग का फोकस रहेगा। जिले की खाद्य निर्माण इकाइय...